छत्तीसगढ़

फिल्मी दुनिया में काम करने निकली युवती से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 Aug 2024 1:56 AM GMT
फिल्मी दुनिया में काम करने निकली युवती से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर Bilaspur। छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो युवकों को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि दो साल पहले युवती ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। युवती ने बताया कि एक अप्रैल 2022 को वेद परसदा में रहने वाला रामायण साहू उसे और उसकी सहेली को छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। Gang rape

वहां पर युवती और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे। रात को आरोपित रामायण और उसका साथी रामायण भोई पानी देने के बहाने कमरे में घुसे। रामायण भोई उसकी सहेली को जबरन कमरे से बाहर ले गया। इधर आरोपित रामायण साहू ने युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद युवती अपनी शिकायत लेकर थाने जा रही थी। इस दौरान आरोपित के साथी मेलू और बबलू ने उसे रोककर शादी करा देने का आश्वासन देकर गुमराह करते रहे। इसी बीच युवती तीन महीने की गर्भवती हो गई।

बाद में युवती ने मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे(36) निवासी भिलाई धनुहारपारा, मेलू उर्फ मेलाराम सारथी(53) निवासी मस्तूरी फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Next Story