
x
छग
रायगढ़। अज्ञात कारणों से जहर सेवन करने वाली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। हॉस्पिटल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया था। राधिका पैंकरा (22) लैलूंगा थाना क्षेत्र के मोहनपुर की रहने वाली थी। 5 मई को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थी।
वहां से लौटने के बाद रात में परिवार के लोग ने देखा कि राधिका उलटी कर रही है, जिसे परिजन ने आनन-फानन में लैलूंगा अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के बाद 8 मई को उसे उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि युवती ने 12वीं तक स्कूल जाने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और परिवार के घरेलू काम ही करती थी।
Next Story





