छत्तीसगढ़

ब्रेकअप का SMS मिलते थाने पहुंची युवती, रेप के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

Nilmani Pal
13 Jun 2024 9:46 AM GMT
ब्रेकअप का SMS मिलते थाने पहुंची युवती, रेप के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर bilaspur news । बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दोस्ती कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा से युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले दोस्ती की। फिर उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला पचपेड़ी थाना Pachpedi Police Station क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार 16 साल की लड़की स्कूल में पढ़ती है। करीब दो साल पहले ग्राम लोहर्सी निवासी विश्वराज साहू (18) पिता लक्ष्मण साहू की इंस्टाग्राम से उसकी जान-पहचान हुई। जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इस दौरान युवक ने प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा भी किया।

chhattisgarh news छात्रा ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान 24 फरवरी 2022 को विश्वराज ने मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने दोस्त के घर ग्राम मनवा लेकर गया। वहां भी उसने लड़की के साथ शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसके साथ शादी करने का वादा करने के बाद विश्वराज ने उससे संबंध तोड़ दिया है। न तो वह बात करता है और न ही शादी के लिए राजी है, जिसके कारण उसका भविष्य अधर में है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विश्वराज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Bilaspur Crime News

Next Story