छत्तीसगढ़

MBBS की फर्जी डिग्री और पोस्ट ऑफिस नौकरी दिलाने वाले ठगी गिरोह का भंडाफोड़

Shantanu Roy
19 Feb 2026 9:54 PM IST
MBBS की फर्जी डिग्री और पोस्ट ऑफिस नौकरी दिलाने वाले ठगी गिरोह का भंडाफोड़
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बड़े फर्जी नियुक्ति और ठगी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एमबीबीएस की फर्जी डिग्री बनाकर और पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 52 अभ्यर्थियों से कुल 2 करोड़ 34 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का खुलासा रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन पुलिस ने किया। घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने बताया कि प्रार्थी संजय निराला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन और पोस्टमास्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम ठग ली गई। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना ने नरेश मनहर और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

गिरोह का मास्टरमाइंड नरेश मनहर, जो मात्र दसवीं पास है, अपने गिरोह के अन्य सदस्यों भुवनेश्वर बंजारे, राकेश रात्रे और हीरा दिवाकर के साथ मिलकर फर्जी नियुक्ति पत्र बांटते थे। आरोपियों ने 52 आवेदकों को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा और उन्हें नियुक्ति का भरोसा दिलाकर रकम वसूल की। डीसीपी उमेश गुप्ता ने बताया कि नरेश मनहर ने फर्जी एमबीबीएस डिग्री भी तैयार की थी। उसकी जांच में डीवाय पाटिल यूनिवर्सिटी की फर्जी एमबीबीएस डिग्री की सॉफ्ट कॉपी मिली। उसके बैंक खाते में डॉ. सुप्रिया पाठक के अकाउंट से 40 लाख रुपये का लेनदेन भी रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा उसने फर्जी ऑफिस पंडरी, गुड लक माइक्रोफाइनेंस बैंक, गुड लक हेल्थ सर्विस और गुड लक फूड सर्विस जैसे फर्जी संस्थानों का संचालन किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल, दो लैपटॉप, कलर प्रिंटर, नोट गिनने की मशीन, कंप्यूटर सेटअप, फर्जी पोस्ट ऑफिस नियुक्ति पत्र, फर्जी सील नमूना, कई फर्जी दस्तावेज, बैंक खाता चेकबुक, पासबुक और एक मारुति सुजुकी बलेनो कार जब्त की। डीसीपी उमेश गुप्ता ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के बीच काम बांटा गया था। कोई आवेदकों से पैसे इकट्ठा करता था, कोई दस्तावेज इकट्ठा करता और कोई फर्जी नियुक्ति पत्र प्रिंट करता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना शुरू कर दी है और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान भी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
नरेश मनहर, पिता भरत लाल मनहर, उम्र 24 साल, निवासी ग्राम ताल देवरी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान पता सेक्टर 08 शिव मंदिर, थाना पंडरी, रायपुर।
भुवनेश्वर बंजारे, पिता गीताराम बंजारे, उम्र 26 साल, निवासी छुईहा घासीदास चौक, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़, वर्तमान पता केनरा बैंक एटीएम के सामने बबली फैसी स्टोर्स गली, थाना विधानसभा, रायपुर।
हीरा दिवाकर, पिता पारस राम दिवाकर, उम्र 31 साल, निवासी ग्राम ताल देवरी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान पता सेक्टर 08 शिव मंदिर, थाना पंडरी, रायपुर।
राकेश रात्रे, पिता समारू राम रात्रे, उम्र 32 साल, निवासी ग्राम ताल, जांजगीर-चांपा, वर्तमान पता सेक्टर 08 शिव मंदिर, थाना पंडरी, रायपुर।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। इस कार्रवाई से फर्जी नियुक्ति और ठगी के मामलों में चेतावनी मिली है कि कानून व्यवस्था के उल्लंघन पर प्रशासन किसी भी स्तर पर सहन नहीं करेगा।
Tagsरायपुरफर्जी एमबीबीएस डिग्रीपोस्ट ऑफिस नौकरी ठगी52 अभ्यर्थी2.34 करोड़ ठगीसेंट्रल जोन पुलिसनरेश मनहरभुवनेश्वर बंजारेहीरा दिवाकरराकेश रात्रेफर्जी नियुक्ति पत्रफर्जी ऑफिस पंडरीगुड लक माइक्रोफाइनेंसगुड लक हेल्थ सर्विसगुड लक फूड सर्विसफर्जी दस्तावेजफर्जी सीलमोबाइल जब्तलैपटॉप जब्तकलर प्रिंटरनोट गिनने की मशीनकंप्यूटर सेटअपबैंक खाता पासबुकमारुति सुजुकी बलेनोसिविल लाइन थानाजांजगीर-चांपाबिलाईगढ़पंडरीरायपुर कमिश्नरेटन्यायिक रिमांडपुलिस विवेचनाRaipurfake MBBS degreepost office job scam52 candidatesRs 2.34 crore scamCentral Zone PoliceNaresh ManharBhuvaneshwar BanjareHira DiwakarRakesh Ratrefake appointment letterfake office PandriGood Luck MicrofinanceGood Luck Health ServiceGood Luck Food Servicefake documentsfake sealmobile seizedlaptop seizedcolour printernote counting machinecomputer setupbank account passbookMaruti Suzuki BalenoCivil Line Police StationJanjgir-ChampaBilaigarhPandriRaipur Commissioneratejudicial remandpolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story