छत्तीसगढ़

पुलिस से बचकर भाग रहे जुआरी की कुएं में गिरने से मौत

Nil dhankar
3 Nov 2024 10:58 AM IST
पुलिस से बचकर भाग रहे जुआरी की कुएं में गिरने से मौत
x
छग

बालोद। जिले के टेंगनाबरपारा गांव में एक दुखद घटना से मातम पसर गया। 23 वर्षीय एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात की है, जब मृतक युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने ताश खेलते हुए देखा।

बताया जा रहा है कि जब युवक को पुलिस ने देखा, तब उसने घबराकर अंधेरे में दौड़ना शुरू कर दिया, जिससे वह पास के कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। शनिवार को जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, तो पुलिस की एक टीम तुरंत गांव पहुंची। इस दुखद घटना के बाद गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और पंचनामा रिपोर्ट में यह उल्लेख करने की मांग की कि युवक की मौत पुलिस की वजह से हुई है। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की अनदेखी के कारण ही यह दुर्घटना हुई है।

Next Story