छत्तीसगढ़
भाजपा नेता का 10 लाख लेकर उड़ा शातिर, दिया पैसे डबल का झांसा
Nil dhankar
9 Oct 2024 3:50 PM IST

x
छग
सूरजपुर surajpur news। ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ठग अलग अलग तरीके लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजपुरर से सामने आया है, जहां भाजपा नेता से 10 लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। fraud
chhattisgarh news जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी असफाक उल्लाह ने 35 दिन में पैसा डबल करने का झांसा दिया और भाजपा नेता से 10 लाख रुपए ले लिया। जिसके बाद अब वो फरार हो गया है। जब इसकी भनक भाजपा नेता को लगी तो वो इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा आरोपी ने अलग अलग लोगों से 40 लाख रुपए की ठगी कर चुका है।
Next Story





