छत्तीसगढ़
SDOP देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Shantanu Roy
11 Oct 2025 11:40 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। दीपावली के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए बालोद जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। फ्लैग मार्च की शुरुआत यातायात कार्यालय से हुई और यह सदर रोड, बुधवारी बाजार, टिकरापारा, नयापारा, योगी चौक, मधु चौक से होते हुए जय स्तंभ चौक तक पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त कर नागरिकों से शांतिपूर्वक दीपावली मनाने की अपील की। एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दीपावली के दौरान न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय और स्थान पर ही फटाखे जलाने की अनुमति होगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा दूसरों के ऊपर फटाखे फेंकना, धमकाना, या जबरदस्ती करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाएं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें। पुलिस कर्मियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसडीओपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के उत्साह को बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ दीपोत्सव मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें सावधानी बरतने और बच्चों को फटाखों से दूर रखने की सलाह दी। साथ ही बाजारों में यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





