
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर जिले के पचपेड़ी में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम बेल्हा निवासी युवक अमन राज का गांव के अभय उइके व उसके दोस्तों से पुराना विवाद चल रहा था। इसके चलते अभय और उसके दोस्त मौके की तलाश में थे। मंगलवार को अभय गांव के मुन्ना किराना दुकान के पास बैठा था। उसी समय अभय उईके उर्फ पउव्वा, अजय उईके उर्फ भोंदल और रोशन उईके वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे।
इस दौरान अमन राज ने उन्हें गाली देने से मना किया। इतने में मौका पाकर तीनों युवकों ने मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने अमन को घेर कर हाथ मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे अमन खून से लथपथ होकर घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर युवक भाग निकले।
घायल अमन की बहन रोशनी मरकाम ने घटना की शिकायत पुलिस से की। उन्होंने बताया कि इस हमले में खून से लथपथ घायल अमन को मस्तूरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। अमन का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





