छत्तीसगढ़

रायपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Shantanu Roy
20 Jan 2026 12:14 AM IST
रायपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
x
छग
Raipur. रायपुर। जिले में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स को वित्तीय जागरूकता प्रदान करने हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर के तत्वावधान में विशेष वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट “पाई-पाई” के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उपस्थित पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के पेंशनर्स को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना सभी बैंकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को उनका हक मिलना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं मानवता के साथ किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक काउंटर की व्यवस्था अनिवार्य है। इसके अलावा, डोर-स्टेप बैंकिंग सुविधा के माध्यम से ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो स्वयं बैंक नहीं आ सकते, उनके घर पर जाकर जीवन प्रमाण पत्र, ई-केवाईसी, नकद भुगतान और अन्य आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। डिजिटल लेन-देन के दौरान सुरक्षा उपायों पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान करते समय ट्रांजैक्शन पिन प्रत्येक छह माह में बदलना आवश्यक है। डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई और साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए 1930 टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी साझा की गई।

इसी क्रम में जिला प्रशासन और अग्रणी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लिया और अपने जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से बनवाए। शिविर में वरिष्ठ बैंक अधिकारी, पेंशन विभाग के प्रतिनिधि और तकनीकी कर्मी उपस्थित थे, जिन्होंने पेंशनर्स को सुविधा प्रदान की और सभी प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन किया। शिविर में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ राज्य के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पेंशनर्स के हित में अत्यंत उपयोगी बताया। पेंशनर्स ने सुव्यवस्थित आयोजन और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और जिला प्रशासन एवं बैंक प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, लीड बैंक अधिकारी मोहम्मद मोफिज सहित अन्य अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की।
Tagsरायपुरवरिष्ठ नागरिकपेंशनर्सवित्तीय साक्षरता कार्यक्रमभारतीय रिज़र्व बैंकप्रोजेक्ट पाई-पाईडिजिटल लाइफ सर्टिफिकेटबैंकिंग सुविधाएंसाइबर सुरक्षाडोर-स्टेप बैंकिंगडिजिटल लेन-देनट्रांजैक्शन पिन1930 टोल-फ्रीजिला प्रशासनपेंशन विभागबैंक अधिकारीरायपुर न्यूजRaipurSenior CitizensPensionersFinancial Literacy ProgrammeReserve Bank of IndiaProject Pai-PaiDigital Life CertificateBanking FacilitiesCyber ​​SecurityDoor-Step BankingDigital TransactionsTransaction PIN1930 Toll-FreeDistrict AdministrationPension DepartmentBank OfficialsRaipur Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story