छत्तीसगढ़

कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान मारपीट, आरोपी हिरासत में

Shantanu Roy
30 May 2026 9:01 PM IST
कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान मारपीट, आरोपी हिरासत में
x
पुलिस ने जारी किया बयान
Raipur. रायपुर। रायपुर में न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से जुड़े वर्ष 2018 के एक पुराने प्रकरण की सुनवाई के दौरान हुई, जहां पक्षकार न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 के एक मामले में राहुल सोनी, रविन्द्र देवांगन और धृवेश देवांगन की न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। पेशी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि धृवेश देवांगन ने अपने मौसेरे भाई राहुल सोनी से गवाही को लेकर बातचीत की और इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
बताया गया है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने राहुल सोनी के साथ गाली-गलौच की और थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद राहुल सोनी दीवार के किनारे से टकरा गए, जिससे उन्हें चोट आई। घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए हलचल की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धृवेश देवांगन को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल राहुल सोनी को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ खबरों और दावों का भी खंडन किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ माध्यमों में चाकू से हमला किए जाने की सूचना प्रसारित की जा रही है, जो प्रारंभिक जांच में सही नहीं पाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में चाकू से हमला होने का कोई तथ्य सामने नहीं आया है।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्ष न्यायालय में अपनी-अपनी पेशी के लिए स्वयं पहुंचे थे। उन्हें पुलिस द्वारा न्यायालय नहीं लाया गया था। घटना पूरी तरह से न्यायालय परिसर में हुई आपसी कहासुनी और मारपीट से जुड़ी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुर कोर्ट परिसर विवादराहुल सोनीधृवेश देवांगनन्यायालय पेशीपुरानी बस्ती थानामारपीट मामलाकोर्ट में विवादपुलिस कार्रवाईरायपुर समाचारघायल युवकRaipur court premises disputeRahul SoniDhrivesh Devangancourt appearancePurani Basti police stationassault casedispute in courtpolice actionRaipur newsinjured youthछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story