छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ाई किडनैपर महिला, 5 वर्षीया बच्ची का किया था अपहरण

Shantanu Roy
27 Nov 2025 4:30 PM IST
रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ाई किडनैपर महिला, 5 वर्षीया बच्ची का किया था अपहरण
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जीआरपी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने अपहरण की एक बड़ी वारदात को अंजाम तक पहुंचने से बचा लिया। शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) रायपुर ने 5 वर्षीय अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 17 नवंबर 2025 का है, जिसमें बच्ची को स्टेशन परिसर से बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। घटना के दस दिनों बाद जीआरपी ने इस मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया।
मामले के अनुसार, प्रार्थिया काजल कुशवाहा (29 वर्ष), निवासी पोटियाकला थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग, हाल पता कर्मा चौक रामनगर रायपुर, अपने दो बच्चों—लक्की और खनक—को अपने परिचित रामजी (70 वर्ष) के पास स्टेशन के नए फुट ओवरब्रिज के पास छोड़कर पति के साथ मिलन होटल गई थीं। जब वे कुछ देर बाद वापस लौटीं, तो उनकी 5 वर्षीय बेटी खनक वहां नहीं मिली। रामजी ने बताया कि एक अज्ञात महिला बच्ची को ‘बिस्किट खिलाकर आती हूं’ कहकर अपने साथ ले गई थी और लौटकर नहीं आई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी रायपुर ने अपराध क्रमांक 138/2025 धारा 137(2), 142 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर तथा उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल, जीआरपी और आसपास के जिलों के सभी थानों को अलर्ट जारी किया। रेलवे स्टेशन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया और नागपुर स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान रायपुर और दुर्ग स्टेशन के सीसीटीवी में एक महिला बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दी। इसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध महिला की तलाश तेज कर दी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध महिला 4–5 साल की बच्ची के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 4–5 रायपुर रेलवे स्टेशन में घूम रही है।
जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी और टीम ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग की। इसी दौरान संदिग्ध महिला ज्योति देवी (40 वर्ष), निवासी नगला बीच थाना चंदपा जिला हाथरस (उ.प्र.), बच्ची के साथ घूमती हुई पाई गई। पूछताछ के लिए दोनों को थाना लाया गया। कड़ी पूछताछ में महिला ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने 17 नवंबर को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी और वह उसे लेकर मथुरा से रायपुर आई, जहां से आगे पुरी जाने की योजना थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला बच्ची को लगातार अपने साथ घुमाती रही। अगर समय रहते उसे पकड़ा नहीं जाता, तो बच्ची को किसी और शहर ले जाया जा सकता था। बच्ची की पहचान उसके परिजनों द्वारा कर ली गई है और जीआरपी रायपुर ने नियमानुसार सुपुर्दनामा देकर बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपिया ज्योति देवी को 27 नवंबर की दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि महिला का किसी मानव तस्करी गिरोह से संबंध है या यह घटना अकेले की गई वारदात है। जीआरपी की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज की गहरी पड़ताल और टीम के सामूहिक प्रयास से बच्ची सुरक्षित वापस लौट आई, जिससे शहर में राहत की भावना है।
Tagsरायपुर बच्ची अपहरणजीआरपी कार्रवाईमहिला आरोपी गिरफ्तारसीसीटीवी फुटेजरेलवे स्टेशन घटना5 वर्षीय बच्ची बरामदमानव तस्करी जांचरायपुर पुलिसरेलवे सुरक्षाअपराध खुलासाRaipur girl child kidnappingGRP actionwoman accused arrestedCCTV footagerailway station incident5-year-old girl recoveredhuman trafficking investigationRaipur policerailway securitycrime disclosureछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story