छत्तीसगढ़
सिंगरौली के किसान ने उठाई आधुनिक राह, इस बार खरीफ में करेंगे नैनो डीएपी का छिड़काव
Shantanu Roy
21 July 2026 11:34 PM IST

x
MCB. एमसीबी। बदलते समय के साथ जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं। खरीफ सीजन 2026 में जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम सिंगरौली के निवासी किसान शिवलाल ने पहली बार अपनी खेती में नैनो डीएपी उर्वरक का उपयोग करने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती के माध्यम से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
शिवलाल ने बताया कि अब तक वे खेती में पारंपरिक डीएपी और अन्य उर्वरकों का उपयोग करते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष उन्होंने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तथा कृषि विभाग के माध्यम से नैनो डीएपी के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, आसपास के किसानों से भी उन्हें इसके सकारात्मक परिणामों के बारे में पता चला। इन्हीं अनुभवों से प्रेरित होकर उन्होंने इस बार अपनी धान की फसल में नैनो डीएपी का उपयोग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उनके आसपास के कई किसानों ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का उपयोग किया था। उन किसानों को फसल की बेहतर बढ़वार और संतोषजनक उत्पादन मिला। बेहतर परिणाम देखने के बाद उन्होंने भी आधुनिक उर्वरक अपनाने का फैसला किया।
शिवलाल के अनुसार, नैनो डीएपी की सबसे बड़ी विशेषता इसका आसान उपयोग है। पारंपरिक खाद की भारी बोरियों की तुलना में इसकी छोटी बोतलों को आसानी से खेत तक ले जाया जा सकता है। इससे परिवहन में सुविधा होती है और किसानों का समय व श्रम दोनों बचते हैं। कम मात्रा में उपयोग होने के कारण इसका प्रबंधन भी सरल है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि नैनो डीएपी पौधों को आवश्यक पोषक तत्व अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने में सहायक होता है। इसके संतुलित उपयोग से फसल की बढ़वार बेहतर होती है, उर्वरकों की बर्बादी कम होती है और खेती की लागत में भी कमी आती है। खरीफ सीजन में किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से इनकी उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
शिवलाल ने विश्वास जताया कि इस वर्ष नैनो डीएपी के उपयोग से उनकी धान की फसल बेहतर होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने अन्य किसानों से भी नई कृषि तकनीकों की जानकारी लेकर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने तथा आधुनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की अपील की। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में किसानों का नैनो उर्वरकों की ओर बढ़ता रुझान यह दर्शाता है कि अब किसान आधुनिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ग्राम सिंगरौली जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी किसानों द्वारा नई तकनीकों को अपनाना जिले में कृषि के बदलते स्वरूप का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





