छत्तीसगढ़

महिला कांग्रेस की एक गुट ने की इस्तीफे की पेशकश, वायरल हुआ पत्र

Nil dhankar
6 Dec 2021 4:23 PM IST
महिला कांग्रेस की एक गुट ने की इस्तीफे की पेशकश, वायरल हुआ पत्र
x

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद बवाल मच गया है। कांग्रेस कार्यालय में महिला मोर्चा के एक गुट ने हंगामा करते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी है। महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में बरखा सिंह को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके विरोध में कुछ महिला कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। विरोध करने आईं महिलाओं का कहना था कि बरखा ने चार साल पहले कांग्रेस ज्वाइन की है, जबकि शहर में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं उनकी अनदेखी कर बरखा को अध्यक्ष बना दिया गया। इस नियुक्ति से नाराज रायगढ़ शहर की महिला कांग्रेस के एक गुट ने विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनका इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंजूर नहीं किया गया है और मान मनोव्वल कर महिला कार्यकर्ताओ को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि वरिष्ठता का कोई ख्याल नहीं रखा गया है। 4 साल पहले कांग्रेस में आई महिला को अध्यक्ष बना दिया गया है जबकि पिछले 20 सालों से कांग्रेस के लिए जिन्होंने संघर्ष किया उन्हें दरकिनार कर दिया गया है।




Next Story