छत्तीसगढ़
फतेहशाह मार्केट में दुकानदारों के साथ मारपीट, वीडियो आया सामने
Nil dhankar
19 Feb 2026 11:02 AM IST

x
रायपुर। फतेहशाह मार्केट में दुकानदारों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद और शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नशेड़ी बदमाश का नाम वसीम खान बताया जा रहा है, रोजाना बदमाश वहां अशांति पैदा करने की कोशिश में लगा रहता है। वारदात के बाद से दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
दुकानदारों का कहना है कि नशेड़ी बदमाश वसीम कई बार अलग-अलग थानो से जेल जा चुका है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा मामूली धाराओ में FIR दर्ज की गई है। जिससे देर रात आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव भी किया। कोतवाली पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





