छत्तीसगढ़
सपना हुआ साकार-प्रधानमंत्री आवास ने बदली मसूराम सेठिया के परिवार की जिंदगी
Shantanu Roy
8 Jun 2026 11:39 PM IST

x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम छापर भानपुरी निवासी मसूराम सेठिया के लिए पक्के मकान का सपना कभी दूर की बात लगता था। सीमित आय और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच जीवन यापन कर रहे मसूराम ने कभी नहीं सोचा था कि उनका परिवार भी एक सुरक्षित और सुविधायुक्त घर में रह सकेगा। लेकिन शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके इस सपने को साकार कर दिया है। करीब एक एकड़ कृषि भूमि पर खरीफ सीजन में धान की खेती और वर्षभर मजदूरी कर अपने छह सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करने वाले मसूराम वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। बरसात के दिनों में छत टपकने, दीवारों में सीलन और मौसम की मार झेलने जैसी समस्याएं उनके परिवार की दिनचर्या का हिस्सा थीं। ऐसे में पक्का मकान बनवाना उनकी आर्थिक क्षमता से बाहर था।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली सहायता से मसूराम का घर अब मजबूत और सुरक्षित बन चुका है। नए घर में रहने के बाद परिवार के सदस्यों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। मसूराम बताते हैं कि अब उन्हें बारिश, आंधी और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों की चिंता नहीं रहती। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित वातावरण में रह रहे हैं, जिससे मानसिक संतोष भी मिला है। योजना का लाभ मिलने के बाद मसूराम ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अपनी बचत राशि से घर में दो अतिरिक्त कमरे बनाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि बेटा-बहू और दो नाती परिवार के साथ रहते हैं, इसलिए बढ़ते परिवार के लिए पर्याप्त स्थान होना जरूरी है। अतिरिक्त कमरों के निर्माण से परिवार को और अधिक सुविधा मिलेगी तथा सभी सदस्य आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकेंगे। मसूराम सेठिया का मानना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल उन्हें पक्का घर दिया है, बल्कि उनके परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का भरोसा भी दिया है। वे शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इस योजना ने उनके जैसे अनेक ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





