छत्तीसगढ़

नींबू-मिर्च लेकर श्मशान घाट पहुंचे दर्जनभर लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Nilmani Pal
16 April 2025 9:51 AM IST
नींबू-मिर्च लेकर श्मशान घाट पहुंचे दर्जनभर लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
x
छग

बिलासपुर. श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 12 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. सभी छत्तीसगढ़ के बाहर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा कि सभी लोग पीपल पेड़ के नीचे नींबू, मिर्च, सिंदूर और सब्बल से तांत्रिक क्रिया कर रहे थे. यह मामला कोनी थाना क्षेत्र के निरतु गांव का है.

जानकारी के अनुसार युवती के स्वास्थ्य सुधार के लिए अनुष्ठान किया जा रहा है, जिसमें चार महिलाएं और आठ पुरुष शामिल थे. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null