छत्तीसगढ़

डायरिया के एक दर्जन मरीज फिर मिले, सिविल अस्पताल में इलाज जारी

Nilmani Pal
17 Dec 2022 3:24 AM GMT
डायरिया के एक दर्जन मरीज फिर मिले, सिविल अस्पताल में इलाज जारी
x

दुर्ग। खुर्सीपार के वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर में डायरिया फैल गया है। यहां दो दिन में 16 डायरिया पीड़ित मिले हैं। इनमें से 4 सुपेला सिविल अस्पताल और 1 खुर्सीपार के निजी अस्पताल में भर्ती है। 2 लोगों को जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफर किया गया है। बाकी पीड़ितों का घर में ही उपचार जारी है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। हर घर ओआरएस और जिंक का टेबलेट बांटा जा रहा है। इससे पहले कैंप क्षेत्र में डायरिया से 2 लोगों की मौत और 500 से अधिक पीड़ित हुए थे। अब यह संक्रामक बीमारी खुर्सीपार क्षेत्र में कहर ढा रही है।

डीएचओ डॉ. एसके मेश्राम और महामारी विज्ञानी रितिका सोनवानी ने खुर्सीपार क्षेत्र का भ्रमण किया। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमला और मितानिनों को अलर्ट रहने कहा गया है। टीम घर-घर सर्वे कर सतत निगरानी कर रही है। यहां के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीने से नलों से गंदा पानी आ रहा है। निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके, मगर कोई ध्यान नहीं दिया। यहां भी कई जगह पेयजल पाइप लाइन गंदगी से होकर गुजर रही है। पूरे वार्ड में गंदगी पसरी हुई है।

Next Story