छत्तीसगढ़

लाखों रुपए नकदी के साथ एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने की छापामार कार्रवाई

Nil dhankar
4 Oct 2021 8:40 PM IST
लाखों रुपए नकदी के साथ एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने की छापामार कार्रवाई
x
छत्तीसगढ़

जगदलपुर। जगदलपुर पुलिस ने जुआ खेलते 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 34 हज़ार रुपए नगद, 15 मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद किया है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा का है. जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि जुआ खेलने की सूचना पर सिटी कोतवाली थाना से टीम बनाकर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया था. जहां टीम ने रेड की कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 12 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी जगदलपुर के निवासी है. सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है.

Next Story