रायपुर में दर्जन भर भाजयुमो नेता गिरफ्तार, निकले थे राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक दिवसीय रायपुर दौरे पर हैं. इसी बीच उनके रायपुर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने काले झंडे दिखाने की घोषणा की है. यही कारण है कि पुलिस ने भाजयुमो नेताओं को उनके घर से गिरफ्तार कर रही है.
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने निकल रहे नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सभी नेताओं को सेन्ट्रल जेल रायपुर में रखा गया है. भाजपा युवा मोर्चा, ABVP, शिव सेना, बजरंगदल, समेत कई दल के कार्यकर्ता राहुल गाँधी के दौरे का विरोध कर रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों से करीबन सैकड़ो कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया है.
बीजेपी जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस को आगे कर लोकतांत्रिक अधिकार को कूचलने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे नहीं किए इसलिए उनके नेता राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने की घोषणा की है. उन्होंने संघर्ष जारी रखने की बात कही है. इससे पहले जांजगीर नैला स्टेशन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें रायपुर जाने से रोका गया. इस दौरान जितेंद्र देवांगन, अमन प्रताप को जांजगीर पुलिस ने गिरफ़्तार किया. इसके अलावा रायपुर में गोविंदा गुप्ता, राहुल राव, अमित मैशेरी, मुकेश पटेल सहित कुछ मंडल अध्यक्षों की भी गिरफ्तारी की सूचना हैं.
दम है कितना दमन में तेरे देख लिया है देखेंगे, जगह है कितनी जेल में तेरे देख लिया है देखेंगे।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 3, 2022
भूपेश सरकार, प्रदेश भर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। युवा मोर्चा के जांबाज कार्यकताओं से इतना भय क्यों डरपोक मुख्यमंत्री जी ? @RahulGandhi#राहुलगांधी_जवाब_दो pic.twitter.com/tk66J7JYhd
सनद रहे राहुल गांधी और उनके एटीएम @bhupeshbaghel....ये भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है.... "झूकेगा नहीं"
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 3, 2022
भाजपा कार्यकर्ताओं ने @RahulGandhi को दिखाए काले झंडे।#राहुलगांधी_जवाब_दो pic.twitter.com/EGFkDoVt3P
तुम्हारी लाठियां, बंदूक और जेल, हार गई भूपेश बघेल।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 3, 2022
नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी को अपना आदर्श मानने वाले भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता नकली गांधी व उनके चापलूसों से डरने वाला नहीं है...
"आ देखे जरा, किसमें कितना है दम"@RahulGandhi @bhupeshbaghel#राहुलगांधी_जवाब_दो pic.twitter.com/dFC2HK8bwS





