छत्तीसगढ़
केशकाल में जिला यूनियन स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशाला का हुआ आयोजन
Shantanu Roy
28 April 2026 9:33 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोंडागांव। वन मंडल केशकाल प्रांगण में जिला यूनियन स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशाला 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को सुव्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह (भारतीय वन सेवा), वन संरक्षक कैम्पा रायपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्या गौतम, प्रबंध संचालक एवं वन मंडलाधिकारी, वन मंडल केशकाल ने की। इस अवसर पर नंदकुमार सिंहा, उप प्रबंध संचालक केशकाल एवं सुषमा जे. नेताम, उप वनमंडलाधिकारी केशकाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण एवं क्रय प्रक्रिया में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि केवल उच्च गुणवत्ता एवं मानक अनुरूप तेंदूपत्तों की ही खरीदी की जाए। दागयुक्त, टूटे-फूटे, अत्यधिक मोटे अथवा अनुपयुक्त पत्तों को खरीद से बाहर रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही, मानक बोरा के अनुरूप ही संग्रहण एवं संकलन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, फड़ों के समुचित रख-रखाव, नियमित निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
संग्रहित तेंदूपत्तों को परिवहन तक सुरक्षित रखने तथा किसी भी प्रकार की क्षति से बचाने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए, ताकि वन विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यशाला में वन मंडल केशकाल अंतर्गत सभी परिक्षेत्र अधिकारी (केशकाल, फरसगांव, बड़ेडोंगर, बड़ेराजपुर), पोषक अधिकारी, प्रबंधक, फड़ अभिरक्षक तथा बड़ी संख्या में संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





