छत्तीसगढ़
21 जून को मानस भवन बैकुण्ठपुर में होगा जिलास्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
Shantanu Roy
18 Jun 2026 10:06 PM IST

x
छग
Korea. कोरिया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन, बैकुण्ठपुर में सुबह 7 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. एल्विना ग्रेस टोप्पो ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम श्स्वस्थ आयु के लिए योगश् निर्धारित की गई है। आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित होने वाले इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहेगी।
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं है, बल्कि इसे नियमित रूप से दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से स्वयं योग अपनाने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है तथा यह स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
डॉ. टोप्पो ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा ‘योग संगम पोर्टल-2026’ प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से स्थानीय निकायों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराना तथा कार्यक्रम उपरांत विवरण एवं फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त इच्छुक नागरिक व्हाट्सएप के माध्यम से निःशुल्क योग सत्रों की जानकारी एवं प्रशिक्षण सामग्री भी प्राप्त कर सकते हैं।
आयुष विभाग ने सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं से अधिकाधिक संख्या में योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा कार्यक्रम आयोजन के पश्चात उसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की है। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में योगाभ्यास प्रदर्शन हेतु छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा चिन्हित योग प्रशिक्षकों एवं योग विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नामित योग प्रशिक्षक डॉ. रमाकांत कुर्रे एवं अनिल शर्मा प्रतिभागियों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





