छत्तीसगढ़

200 रुपये ने करा दिया बवाल, बात बढ़ी तो चला चाकू

jantaserishta.com
10 Sept 2026 8:20 AM IST
200 रुपये ने करा दिया बवाल, बात बढ़ी तो चला चाकू
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: सिर्फ 200 रुपये के उधार को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पैसे मांगने पर बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के परसदा नवापारा निवासी बलराम ध्रुव के पिता गोवर्धन सिंह ध्रुव ने कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे। कृष्ण ध्रुव ने बलराम से उधार की रकम मांगी, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
इसी दौरान विवाद बढ़ने पर कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर बलराम पर हमला कर दिया। हमले में बलराम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल बलराम ध्रुव (30 वर्ष) ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। उसने एक हफ्ते पहले कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे। बुधवार को रुपये मांगने पर कृष्ण ध्रुव ने कहा कि अभी रुपये नहीं हैं, बाद में दे दूंगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। फिलहाल, सिरगिट्टी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story