छत्तीसगढ़

झगड़ा हुआ नगर पंचायत में कर्मचारियों के बीच

jantaserishta.com
22 Aug 2026 10:26 AM IST
झगड़ा हुआ नगर पंचायत में कर्मचारियों के बीच
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत में कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी ने दो सफाई कर्मचारियों पर कथित तौर पर टंगिया से हमला कर दिया. हमले में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना डौंडी थाना क्षेत्र के बाजार चौक की है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुबह-सुबह सफाई के दौरान कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी गिरवर ने दोनों सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला कर दिया. रम्हू भुआर्य (50 साल) और प्रेमलाल भुआर्य (45 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को डौंडी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी को हिरासत में लेकर थाना में बैठा दिया है. मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है. घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story