छत्तीसगढ़
अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम अमले से विवाद, पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित
Shantanu Roy
15 Jan 2026 7:19 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 45 स्थित वीआईपी कॉलोनी की सृष्टि कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पहुंचा नगर निगम का तोड़ू दस्ता विवादों में घिर गया। अवैध कब्जे की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों ने निगम अमले के साथ बदसलूकी और विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलोनी के वार्डवासियों और अतिक्रमणकारियों के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद माहौल शांत कराया गया। नगर निगम और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद फिलहाल कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सृष्टि कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में निगम को कई बार शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के आधार पर निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दो से अधिक बार नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसी के चलते नगर निगम का तोड़ू दस्ता जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचा और जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, अतिक्रमणकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान निगम कर्मचारियों से बहस और बदसलूकी की गई, जिससे विवाद और बढ़ गया।
इधर, अतिक्रमणकारियों द्वारा नगर निगम से तीन दिन का समय मांगा गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है। हालांकि, वार्ड के आक्रोशित रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो वे सड़क पर बैठकर चक्का जाम करेंगे। वार्डवासियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण कॉलोनी की सड़क संकरी हो गई है, जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस और नगर निगम प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो दोबारा तोड़ू कार्रवाई की जाएगी और नियमों के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





