छत्तीसगढ़

किताबों से भरा बस्ता और स्कूल पहुंचने के लिए मुश्किल डगर...

jantaserishta.com
8 Aug 2026 9:33 AM IST
किताबों से भरा बस्ता और स्कूल पहुंचने के लिए मुश्किल डगर...
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 7% कम बारिश दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इधर, गरियाबंद के मैनपुर विकासखंड के खासरपारा में लगातार बारिश से कच्ची सड़कें तालाब बन गई हैं। बच्चों को कमरभर पानी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। खासरपारा से टेकनपारा के बीच सड़क पर पानी भरने से बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 7% कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story