छत्तीसगढ़

उप जेल के प्रहरी ने 50 हजार की रिश्वत ली, गिरी गाज

jantaserishta.com
14 May 2026 9:16 PM IST
उप जेल के प्रहरी ने 50 हजार की रिश्वत ली, गिरी गाज
x
छत्तीसगढ़.
मनेंद्रगढ़: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ उपजेल से रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का 50 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रहरी कथित तौर पर “राधे-राधे” बोलते हुए रिश्वत की रकम जेब में रखते नजर आ रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक ने प्रहरी को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, विचाराधीन कैदियों को प्रताड़ित करने और उनसे अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि एक विचाराधीन कैदी के परिजनों से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये तक की वसूली की गई। पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया है, जिसके सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद जेल अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रहरी संतोष तिवारी को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story