छत्तीसगढ़
रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट
Shantanu Roy
31 Oct 2025 7:54 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी रामनामी मेला एवं संत समागम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह आयोजन 29 दिसंबर 2025 को सक्ती जिले के ग्राम नंदेली में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए महासभा के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और आगामी आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रामनामी परंपरा छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। रामनामी समाज ने सदैव भक्ति, समानता और अहिंसा के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार समाज के सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, त्यौहारों और मेलों को राज्य की गौरवशाली धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा की अध्यक्ष सेत बाई रामनामी, महासचिव गुला राम रामनामी, एवं समाज के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को समाज की गतिविधियों और धार्मिक आयोजनों से अवगत कराया। रामनामी महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नंदेली में आयोजित होने वाला यह मेला और संत समागम न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में एकता, समानता और सद्भाव का संदेश देने वाला आयोजन भी है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से रामनामी समाज के हजारों श्रद्धालु और संतजन शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सभी समाजों के धार्मिक आयोजनों में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आयोजन की सफलता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





