छत्तीसगढ़
मंत्री नेताम से आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट
Shantanu Roy
14 May 2025 11:07 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। आज नया रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में कृषि मंत्री राम विचार नेताम से आदिशक्ति माँ अंगारमोती ट्रस्ट, गंगरेल (धमतरी) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर भक्ति, आस्था और परंपरा से जुड़े कार्यों पर चर्चा की। भेंटवार्ता के दौरान केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम, रामनाथ ध्रुव, शिवचरण नेताम, ट्रस्ट के सदस्य हुलार सिंह कोर्राम, पूर्व कोषाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर, पूजारीगण ईश्वर सिंह नेताम, भगत उइके एवं तुकाराम मरकाम उपस्थित रहे।
आज नया रायपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आदिशक्ति माँ अंगारमोती ट्रस्ट, गंगरेल (धमतरी) के सम्मानित प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट वार्ता की।
— Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) May 14, 2025
इस अवसर पर केशकाल विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी, श्री रामनाथ ध्रुव जी, श्री शिवचरण नेताम जी, ट्रस्ट के सदस्य… pic.twitter.com/SHMDlHoJCj
प्रतिनिधिमंडल ने माँ अंगारमोती के प्रति श्रद्धा, लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मंत्री नेताम ने सभी सदस्यों से आत्मीय चर्चा करते हुए उनके सुझावों और प्रयासों की सराहना की और कहा कि माँ अंगारमोती का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। यह मुलाकात धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षण देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





