छत्तीसगढ़

रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना

Nil dhankar
8 July 2026 11:54 AM IST
रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना
x
छग

बिलासपुर. शहर के नाले में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव बाहर निकालकर मरच्यूरी में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार रेलवे रोड तितली चौक के पास के पास नाले में फुटकर व्यापारियों ने एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश देखी. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना पर डायल 112 व आरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गए. लाश पर कपड़ा डालकर ढंका गया. उसके बाद तोरवा पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई.

लाश नाले में पानी पाइप में फंसी हुई थी और चेहरा नीचे की ओर थी. पुलिस के द्वारा शव नाले से बाहर निकालकर आसपास के लोगों को तलब कर पहचान की कार्रवाई की गई. किन्तु लाश की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव सिम्स के मरच्यूरी में रखवा दिया है. एफएसएल टीम ने जांच के बाद लाश दो दिन पुराना होना, शरीर में चोट के निशान नहीं मिलने और मृतका की उम्र 40 से 50 साल होने की जानकारी पुलिस को दी है. बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस मृतका की फोटो पड़ोसी जिलों के थानों में भेजकर गुम इंसान से पहचान करने के प्रयास में जुट गई है. तलाशी लेने पर महिला के ब्लाउज में छोटा पर्स मिला है जिसमें 1100 रुपए रखे हुए थे. जांच के दौरान नाले के उपर एक साड़ी मिली है.

Next Story