छत्तीसगढ़

झारखंड के खतरनाक गिरोह ने छत्तीसगढ़ में लुटे थे ज्वेलरी शॉप

Nilmani Pal
3 Oct 2024 11:08 AM GMT
झारखंड के खतरनाक गिरोह ने छत्तीसगढ़ में लुटे थे ज्वेलरी शॉप
x

रामानुजगंज ramanujganj news । शहर के मध्य में दिनदहाड़े करीब 6 करोड़ के ज्वेलरी, और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया गया कि झारखंड के ईनामी बुंकी सोनी गिरोह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट के माल को एक ज्वेलर को बेच दिया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। Jewelry Shop Loot

पुलिस ने लूट के सोने और नगद राशि को भी बरामद कर लिया है। गांधी चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में गत 11 सितंबर को तीन हथियारबंद लोग 8 किलो सोने की ज्वेलरी, और करीब 5 लाख रूपए नगद लूटकर भाग गए थे। लूटेरों ने ज्वेलर्स संचालक राजेश सोनी पर हमला भी किया था।

दिनदहाड़े लूट के मामले के आरोपियों को तुरंत धरपकड़ करने में पुलिस नाकाम रही। पखवाड़े भर बाद पुलिस ने झारखंड से लूट के आरोपियों को पकड़ लिया है। कुल सात आरोपी पकड़े गए हैं। घटना में झारखंड के ईनामी बुंकी सोनी गिरोह के सदस्य शामिल थे। गिरोह के सदस्यों पर झारखंड में ईनाम भी घोषित है। पुलिस ने बताया कि लूटे गए सोने को आरोपियों ने एक ज्वेलर को बेच दिया था जहां से बरामद कर लिया गया है। ज्वेलर को भी पकड़ लिया गया है।

Next Story