छत्तीसगढ़

विवाद होने पर कटर चलाया, एक युवक की हालत नाजुक

Nil dhankar
30 Sept 2024 11:09 AM IST
विवाद होने पर कटर चलाया, एक युवक की हालत नाजुक
x
छग

दुर्ग। भिलाई में छावनी थाना अंतर्गत कैंप वन में बीती देर रात दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुई। इसमें आरोपी पक्ष ने दो युवकों पर कटर से हमला कर दिया। इसमें एक युवक का पेट कट गया और उसकी आंतें बाहर आ गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि रात 12 बजे उन्हें सूचना मिली की शास्त्री नगर साक्षरता चौक कैंप 1 में कुछ लोगों के बीच काफी झगड़ा हुआ है और कटर भी चला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया को दो लोगों को चाकूनुमा चीज से मारा गया है। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

इसमें प्रतीक वासनिक पिता अनूप वासनिक के पेट में कटर लगने से उसके पेट की आंत बाहर आ गईं थी। प्रतीक को बचाने के लिए उसका भाई आया तो आरोपियों ने उसे भी कटर मार दिया। दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में एक को बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया।

प्रतीक ने बताया कि वो शास्त्री नगर में रहता है। देर रात पुरानी रंजिश को लेकर शास्त्री नगर बुद्ध विहार निवासी शेरू, चरनू और राकेश सहित चार लड़के आए। आते ही वो लोग गाली गलौज करते मारपीट करने लगे। प्रतीक को मारता देख उसका भाई भी आया। भीड़ बढ़ती देख आरोपियों ने दोनों भाइयों को चाकू मारा और भाग गए।


Next Story