छत्तीसगढ़

Durg News: नकली देकर असली सोना ले गई शातिर महिला, कीमत ढाई लाख रुपए

Nil dhankar
20 July 2024 2:26 PM IST
Durg News: नकली देकर असली सोना ले गई शातिर महिला, कीमत ढाई लाख रुपए
x
छग

दुर्ग durg news। दुर्ग में संचेती ज्वेलर्स के संचालक को एक Female thug महिला ठग ने 2 लाख 25 हजार रुपए का चूना लगा दिया। महिला ने ज्वेलर्स को नकली सोने की चेन देकर उसके बदले में सोने की अंगूठी और चूड़ियां ले लिया। ज्वेलर्स ने सोने को चेक किया तो नकली निकला। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

chhattisgarh news दुर्ग ASP अभिषेक झा ने बताया कि सुभाष संचेती (57 साल) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 18 जुलाई की शाम एक महिला सोने की अंगूठी और चूड़ी खरीदने के लिए दुकान आई थी। उसने एक सोने की अंगूठी और चूड़ी पसंद की। बदले में उसने सोने की एक पुरानी चेन दी और कहा कि इसको लेकर उसकी जगह अंगूठी और चूड़ी दे दीजिए।

देखने में महिला किसी अच्छे घर से लग रही थी। इसलिए सुभाष संचेती ने बिना सोने को परखे ही सोने की चेन का वजन किया। महिला को बताया कि उसकी चेन 2 लाख 18 हजार रुपए की हो रही है। साथ ही अंगूठी और चूड़ी 2 लाख 15 हजार रुपए की है। ज्वेलर्स से 3 हजार कैश और अभूषण लेकर महिला चली गई। सुभाष संचेती ने चेन गलाकर देखा तो नकली मिली। chhattisgarh

संचेती ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि दुर्ग पुलिस ने महिला ठग को CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस महिला को थाने ले गई। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।


Next Story