छत्तीसगढ़
अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
4 May 2026 7:11 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 03 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा और चक्रधरनगर तथा आज दिनांक 04 मई 2026 को थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में अलग-अलग रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
🔹तुमीडीह में घर आंगन से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी देव प्रसाद श्रीवास को दबोचा
थाना पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तुमीडीह निवासी देव प्रसाद श्रीवास अपने घर आंगन में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से दो डिब्बों में भरी करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3,000 बरामद की। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसे गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
🔹मरीन ड्राइव होते पंजरी प्लांट शराब लेकर जा रही महिला गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब की जप्त
इसी तरह थाना चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला काफी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रही है। पुलिस टीम ने मरीन ड्राइव से पंजरी प्लांट मार्ग पर घेराबंदी कर साफा बाई चौहान को पकड़ा। महिला के थैले की तलाशी लेने पर 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर, कीमत करीब ₹3,200 जब्त की गई। आरोपी महिला के विरुद्ध भी आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
🔹 जोरापाली नहर किनारे ग्राहकों का इंतजार कर रहा युवक गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने 35 पाव देशी-अंग्रेजी शराब बरामद
आज थाना कोतरारोड़ पुलिस को सूचना मिली कि जोरापाली नहर के पास एक युवक शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर अनिकेत सारथी को हिरासत में लिया। आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक थैले से 35 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 6.660 लीटर, कीमत ₹3,500 जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
👉🏻 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश : “अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार पैनी नजर है, कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”
Tagsरायगढ़ पुलिसरायगढ़रायगढ़ न्यूज़अवैध शराब कारोबारRaigarh PoliceRaigarhRaigarh Newsillegal liquor trade
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





