छत्तीसगढ़
कांग्रेस नेता ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को अपशब्द कहे
jantaserishta.com
20 Aug 2026 2:33 PM IST

x
रायपुर: मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कलयुग में शंकर का अवतार बताया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता अजय साहू इस कदर भड़क गए हैं कि उन्होंने प्रदीप मिश्रा को गाली के साथ संबोधित किया है।
इस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा कि सुनिए, सनातन के ठेकेदारों भावनाए आहत हुई की नहीं? ये सब पाखंडी भगवा की आड़ में बीजेपी के एजेंट और प्रचारक है, जागो हिंदुओं नहीं तो ढोंगी आपका धर्म और जीवन दोनों बर्बाद कर देंगे।
बताया जा रहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो एक साल पुराना है और उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए अमित शाह को कलयुग में शंकर का अवतार बताया था। उन्होंने कहा था कि वे शांत और मौन रहते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर उनका ‘तांडव’ भी देखने को मिलता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





