छत्तीसगढ़
नीट यूजी परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी 8 परीक्षा केंद्रों में हुआ व्यापक मॉक ड्रिल
Shantanu Roy
20 Jun 2026 6:45 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से एक दिन पूर्व शनिवार को जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित कर परीक्षा संचालन से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था का परीक्षण किया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एडिशनल एसपी रायगढ़ अनिल सोनी तथा डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम सहित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति, जनरेटर बैकअप, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस प्रक्रिया में परीक्षा संचालन की संपूर्ण व्यवस्था को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप परखा गया तथा संभावित चुनौतियों का पूर्व आकलन कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए गए।
जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा में 2682 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा और उनकी परीक्षा शाम 6.20 बजे तक संचालित होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड तथा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से निःशुल्क बसें संचालित की जाएंगी। यह सुविधा अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। परिवहन व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु वाहन प्रभारियों एवं चालकों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी। जैमर की व्यवस्था के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-42 में संचालित इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07762-223750 पर परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा आवश्यक शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। नियंत्रण कक्ष की सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय का विशेष ध्यान रखने, परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





