छत्तीसगढ़

करीबी ने बदले की भावना में काट दिया गला, दंतेवाड़ा पुलिस ने किया हत्यारे को गिरफ्तार

Nilmani Pal
28 Oct 2025 9:37 AM IST
करीबी ने बदले की भावना में काट दिया गला, दंतेवाड़ा पुलिस ने किया हत्यारे को गिरफ्तार
x

दंतेवाड़ा। जिले में घर घुसकर सो रहे युवक का किसी ने गला काट दिया। घटना 14 अक्टूबर की है। अगले दिन सुबह जब पत्नी उठी तो पति की खून से सनी लाश देखकर रोने लगी जिसके बाद आसपास के सभी लोग देखने पहुंचे। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। हत्या की वारदात के 13 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला है। हत्यारा मृतक का करीबी था। उसी गांव का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिसके बाद आरोपी ने घर घुसकर धारदार हथियार से युवक का गला काट दिया था।

दरअसल, 15 अक्टूबर को मंझारपारा में नवाखाई का त्योहार था। इससे एक दिन पहले 14 अक्टूबर को गांव में खाने-पीने का आयोजन किया गया था। वहीं राजू कर्मा रात में अपने घर के आंगन में सो रहा था। इसी बीच तड़के सुबह करीब 4 बजे उसकी पत्नी उठी, उसने पति का गला कटा और खून जमीन पर फैला हुआ देखा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी।

रोने की आवाज सुनकर भी लोग इकट्ठा हुए। वहीं पुलिस को भी खबर की गई। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी। पुलिस को पता चला कि गांव के ही पोदिया कर्मा का राजू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पोदिया कर्मा को पकड़ा। उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर की रात में उसके घर में घुसा था और लोहे के किसी धारदार हथियार से उसका गला काट दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। और उसे जेल भेज दिया है।

Next Story
null