छत्तीसगढ़
विद्युत दुर्घटना में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया
Shantanu Roy
30 March 2026 11:44 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में विद्युत दुर्घटना में मृत ईश्वर साहू के उत्तराधिकारी सुशीला बाई को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 17 जून 2025 को ग्राम जेवरतला के वितरण केंद्र पलारी में विद्युत दुर्घटना में ईश्वर साहू की मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गहरा खेद व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार और विद्युत वितरण कंपनी के नियमों के तहत, मृतक के उत्तराधिकारी को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इसी क्रम में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जेवतरला के मृतक ईश्वर साहू की उत्तराधिकारी उनकी माता सुशीला बाई को 04 लाख रूपये, चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी एवं मृतक के परिजन उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





