छत्तीसगढ़
बड़ी ठगी का मामला, हवाला कारोबारी के कर्मचारी को बनाया निशाना
jantaserishta.com
14 April 2026 8:27 AM IST

x
रायपुर न्यूज.
रायपुर: राजधानी रायपुर में हवाला नेटवर्क के जाल में फंसाकर 35 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इस ठगी का शिकार मुंबई के एक हवाला कारोबारी का कर्मचारी हुआ है। ठगों ने नोट के सीरियल नंबर से भरोसा जीतकर उसे दूसरी जगह बुलाया और VIP रोड पर 35 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना VIP रोड की है। मामले में तेलीबांधा थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाना में मुंबई के हवाला कारोबारी के कर्मचारी ने अज्ञात ठग के खिलाफ हवाला कारोबार की रकम ट्रांसफर करने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हवाला रकम लेने पहुंचे तीसरी पार्टी ने नोट का गलत नंबर देकर कारोबारी के कर्मचारी को ठगी का शिकार बनाया। जिन मोबाइल नंबरों से संपर्क किया गया था, उन्हें ट्रेस कर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
मुंबई के बांद्रा ईस्ट निवासी करण शर्मा ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, हवाला कारोबारी ने अपने कर्मचारी को एक पार्टी से 35 लाख रुपये लेने भेजा था। इसके बाद उसे दूसरी पार्टी को रकम देने के लिए कहा गया, और फिर दूसरी पार्टी ने तीसरी पार्टी को पैसे देने के निर्देश दिए।
तीसरी पार्टी को रकम देने के लिए 20 रुपये के नोट का सीरियल नंबर साझा किया गया था, लेकिन वह नंबर लीक हो गया। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने सीरियल नंबर में फेरबदल कर गलत नंबर बताया और 35 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
रकम देने के बाद कर्मचारी ने 20 रुपये के आधे नोट की फोटो अपने मालिक को भेजी। जब व्हाट्सएप पर दोनों नोटों का मिलान किया गया, तब ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस को आशंका है कि हवाला नेटवर्क से जुड़े लोगों ने ही इस ठगी को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





