छत्तीसगढ़
जनगणना कार्य के दौरान मारपीट का मामला सामने आया, एक्शन में पुलिस
jantaserishta.com
3 May 2026 9:00 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रायपुर के रामनगर इलाके में जनगणना कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बोरसी दुर्ग निवासी रामकृष्ण साहु नामक कर्मचारी जनगणना करने के लिए रामनगर इलाके में पहुंचा था। इस दौरान पीड़ित कर्मचारी ओम प्रकाश तिवारी नामक व्यक्ति के घर पहुंचा और उन जनगणना संबंधी सवाल पूछने लगा। सवाल पूछने पर ओम प्रकाश तिवारी भड़क गया और उसने रामकृष्ण साहू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में जनगणना कर्मचारी रामकृष्ण साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।
मारपीट के बाद पीड़ित रामनगर चौकी पहुंचा और आरोपी ओम प्रकाश तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ओम प्रकाश तिवारी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





