छत्तीसगढ़
दिव्यांगजनों हेतु शिविर का हुआ आयोजन, 124 ने कराया पंजीयन
Shantanu Roy
18 March 2026 11:54 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। जनपद पंचायत लखनपुर में मंगलवार को दिव्यांगजनों हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को पंजीयन, चिकित्सा परीक्षण, प्रमाण पत्र निर्माण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करायी गई। शिविर में दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिसमें अस्थि बाधित 71, दृष्टि बाधित 16, मानसिक 19, बहु विकलांग 06, श्रवण बाधित 01, मूक-बधिर 08, कुष्ठरोगी 02 एवं अन्य 01 शामिल रहे। इस प्रकार कुल 124 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया।
शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। जिनमें दृष्टि बाधित 01, अस्थि बाधित 20, कुष्ठरोगी 02, श्रवण बाधित 04 एवं मानसिक 14 शामिल हैं। इस प्रकार कुल 41 दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए गए।शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करना एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





