छत्तीसगढ़
नशा मुक्त समाज में युवा थीम पर कन्या शाला सारंगढ़ में लगाया गया शिविर
Shantanu Roy
10 Jan 2026 6:19 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम गोड़ीहारी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ किया गया। शिविर की थीम “नशा मुक्त समाज में युवा” रखी गई, जिसके अंतर्गत स्वयंसेवक छात्राओं ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया। सात दिनों तक चले इस विशेष शिविर में एनएसएस स्वयंसेवक छात्राओं ने नाटक, नृत्य, स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई कार्य, परियोजना कार्य और जनजागरूकता रैली जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया। छात्राओं ने नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को प्रभावशाली नाटकों और प्रस्तुतियों के जरिए दर्शाया, जिससे ग्रामीणों में विशेष जागरूकता देखने को मिली।
शिविर के दौरान गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी पर चर्चा करते हुए “स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव” का संदेश दिया गया। स्वयंसेवक छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और नशा छोड़ने, युवाओं को सही दिशा देने तथा शिक्षा व संस्कारों को अपनाने की अपील की। समापन कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम पंचायत गोड़ीहारी के सरपंच, बीडीसी सदस्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के व्याख्याता डी.के. शर्मा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस वीरेंद्र जोल्हे, सहसराम साहू सहित पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला गोड़ीहारी के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
अतिथियों ने छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और इस तरह के शिविर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण साबित होते हैं। कार्यक्रम अधिकारी आशा किरण तिर्की के नेतृत्व में शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी परियोजना प्रस्तुत करने वाली शिविरार्थी छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्राओं को सामाजिक सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। समापन अवसर पर यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। इस सात दिवसीय विशेष शिविर ने न केवल छात्राओं में सेवा भावना का विकास किया, बल्कि ग्राम गोड़ीहारी में नशा मुक्ति, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का मजबूत संदेश भी दिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





