
x
छग
Sukma सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों से 4 डंप बरामद किए हैं। इन डंपों में हथियार, विस्फोटक, वायरलेस सेट, लैपटॉप और नक्सली उपयोग की कई सामग्री छिपाकर रखी गई थी, जिन्हें सर्चिंग के दौरान जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व में सक्रिय रहे और अब आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर की गई। अभियान कुकानार, चिंतलनार और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों में चलाया गया, जिसमें सुरक्षा बल सुरक्षित लौटे।
17 मई को गादम जंगल में 42 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, ग्रेनेड और जिलेटिन पाउडर बरामद किया गया। 21 मई को तुमालपारा जंगल में कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 8 भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और विस्फोटक सामग्री जब्त की।
23 मई को नागाराम जंगल से एके-47 के राउंड, डेटोनेटर और अन्य सामग्री मिली, जबकि 24 मई को ईरापल्ली जंगल से लैपटॉप, वायरलेस सेट, बम बनाने की सामग्री और नक्सली झंडे बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली इन सामग्रियों का उपयोग सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए करते थे। लगातार सर्चिंग अभियान के जरिए ऐसे डंपों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी है।
Next Story





