छत्तीसगढ़

जंगल में छिपा था नक्सलियों का जखीरा, K-9 डॉग स्क्वाड ने ढूंढ निकाले 136 BGL सेल

jantaserishta.com
13 Nov 2026 3:59 PM IST
जंगल में छिपा था नक्सलियों का जखीरा, K-9 डॉग स्क्वाड ने ढूंढ निकाले 136 BGL सेल
x
छत्तीसगढ़.
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के छिपाकर रखे गए तीन डंप बरामद किए हैं। इनमें 136 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर थाना पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल और सिंगमपल्ली के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में डीआरजी, डॉग स्क्वाड (K-9) और 208 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम शामिल थी।
सर्चिंग के दौरान संदिग्ध स्थानों की पहचान कर डॉग स्क्वाड की मदद से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप को बरामद किया गया। यहां से 103 नग बीजीएल सेल सहित अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई।
वहीं, थाना गंगालूर क्षेत्र के एफओबी कुप्पागुड़ा अंतर्गत लेकामपारा के जंगलों में भी सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया। इस कार्रवाई में सीआरपीएफ 199वीं बटालियन, कोबरा 204 बटालियन और डॉग स्क्वाड (K-9) वेस्पा की संयुक्त टीम शामिल थी। सर्चिंग के दौरान दो माओवादी डंप बरामद किए गए। इनसे 33 नग बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई।
सुरक्षा बलों ने खुफिया आसूचना के आधार पर यह संयुक्त अभियान संचालित किया था। बरामद बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर और अन्य माओवादी सामग्री के संबंध में थाना पामेड़ एवं थाना गंगालूर में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story