छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक
jantaserishta.com
11 Oct 2026 9:39 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को दोपहर बारह बजे से राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी. राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व कस्टम मिलिंग नीति का अनुमोदन किए जाने की संभावना है.
इस साल धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर के बाद प्रारंभ किए जाने के संकेत हैं. वहीं, शक्कर कारखानों में प्रदेश के गन्ना किसानों से गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने के निर्णय का भी अनुमोदन किया जा सकता है. कैबिनेट में प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश व रोजगार को प्रोत्साहित करने वर्तमान नीति में संशोधन सहित अन्य विभागीय प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





