छत्तीसगढ़
सरिया सप्लाई के नाम पर व्यापारी से 1 लाख रुपये की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
20 Nov 2025 11:30 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में टाइल्स व्यवसायी ईश्वर प्रसाद महिलांगे एक लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए। मामला 29 अक्टूबर को हुआ था, लेकिन मंगलवार को व्यापारी ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर और यूपीआई लेनदेन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
ठेकेदार बनकर की गई ठगी
पचपेड़ी निवासी ईश्वर प्रसाद महिलांगे, जिनकी कन्या छात्रावास के सामने टाइल्स की दुकान चलाती हैं, को 29 अक्टूबर को एक फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम जयप्रकाश लहरे बताया और खुद को बिलासपुर का ठेकेदार कहकर लोहे के सरिया का सौदा तय किया।
ट्रैक्टर से सरिया भेजने का दावा
30 अक्टूबर को कॉलर ने बताया कि ट्रैक्टर (सीजी 10 बीआर 2026) में 3.5 टन सरिया उनके दुकान पर भेज दिया गया है। कॉल पर ड्राइवर से कॉन्फ्रेंस कॉल कराई गई और माल खाली करने के निर्देश दिए गए। व्यापारी ने भरोसा करते हुए अपने मोबाइल और मित्र के मोबाइल से दो बार में कुल 1 लाख रुपये आरोपी के बताए अकाउंट में यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।
पेमेंट मिलते ही बदल गया खेल
जैसे ही पैसे ट्रांसफर हुए, ड्राइवर ने माल उतारना रोक दिया और कहा कि “मालिक ने बताया है कि पेमेंट नहीं आया।” आरोपी ठेकेदार का मोबाइल भी बंद मिला। व्यापारी को तुरंत समझ में आ गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस यूपीआई ट्रांजैक्शन, कॉल डिटेल्स और ट्रैक्टर नंबर की सत्यता की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर नंबर भी संदिग्ध पाया गया है।
पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि माल की वास्तविक पुष्टि किए बिना किसी भी अनजान व्यक्ति को अग्रिम भुगतान न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या लेनदेन की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में दें।
Tagsबिलासपुरपचपेड़ीईश्वर प्रसाद महिलांगेटाइल्स व्यवसायीसरिया सप्लाई ठगीयूपीआई धोखाधड़ीजयप्रकाश लहरेसाइबर हेल्पलाइन 1930ट्रैक्टर सीजी 10 बीआर 2026लोहे का सरियामोबाइल फ्रॉडसाइबर पुलिस जांचअग्रिम भुगतानव्यापारी चेतावनीछत्तीसगढ़ न्यूज़ऑनलाइन धोखाधड़ीट्रांजैक्शन जांचव्यापारियों सुरक्षासाइबर अपराधपुलिस कार्रवाईBilaspurPachpediIshwar Prasad Mahilangetiles businessmaniron rod supply fraudUPI fraudJaiprakash Laharecyber helpline 1930tractor CG 10 BR 2026iron rodsmobile fraudcyber police investigationadvance paymenttrader alertChhattisgarh newsonline fraudtransaction investigationtraders securitycyber crimepolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





