छत्तीसगढ़
प्रेम विवाह की ऐसी सजा! पिता और भाई ने बेटी-दामाद को चाकू से किया लहूलुहान
jantaserishta.com
20 Nov 2026 11:15 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर में बेटी के लव मैरिज करने से नाराज पिता अपने बेटे के साथ चेहरे पर गमछा बांधकर उसके घर में घुस गया। दोनों ने बेटी-दामाद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे दामाद के माता-पिता और बहन पर भी हमला कर दिया।
इस घटना में बेटी-दामाद समेत परिवार के 5 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार पिता-पुत्र की तलाश कर रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, मंगला के धुरीपारा में रहने वाले शाहिद अली पेशे से ड्राइवर हैं। उनका बेटा समीर अली एक निजी दूध कंपनी में काम करता है। समीर ने करीब एक साल पहले मोहल्ले में रहने वाली बलराम कश्यप की बेटी से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से युवती के परिजन नाराज थे। उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात समीर अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर था। इसी दौरान उसका ससुर बलराम कश्यप अपने बेटे के साथ वहां पहुंचा। पहचान छिपाने के लिए बलराम ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। घर में घुसते ही दोनों ने समीर और अपनी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।
हमले के दौरान बेटी के चीखने की आवाज सुनकर समीर की मां शाइस्ता, पिता शाहिद और बहन बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी चाकू से वार कर दिए। हमले में बेटी-दामाद समेत पांच लोग घायल हो गए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। एएसपी पंकज पटेल समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
एएसपी ने फरार पिता-पुत्र को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। बिलासपुर के बुधवारी बाजार में पपीते को लेकर दो सब्जी व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक व्यापारी ने दूसरे पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी की छाती और बाएं हाथ में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, सिरगिट्टी के नयापारा निवासी विश्वकर्मा बुधवारी बाजार में सब्जी बेचता है। उसने पुलिस को बताया कि बाजार के ही व्यापारी कुनाल साहू ने शनिचरी बाजार से ऑटो के जरिए दो कैरेट पपीते मंगवाए थे। गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे वह दो कैरेट पपीते लेकर कुनाल की दुकान पहुंचा। इस दौरान कुनाल ने पपीते पीले होने की बात कहकर उन्हें अपना मानने से इनकार कर दिया।
इसी बात पर कुनाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और दुकान में रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया। इससे व्यापारी की छाती और बाएं हाथ में चोट आई। मौके पर मौजूद शुभम देवांगन और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





