छत्तीसगढ़

जंगल में मौत से सामना! अचानक सामने आए 4 भालू, फिर...

jantaserishta.com
17 Sept 2026 11:30 AM IST
जंगल में मौत से सामना! अचानक सामने आए 4 भालू, फिर...
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भालुओं का आतंक देखने को मिला है, जहां दो युवकों पर 4 भालुओं ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों युवकों में अफरा-तफरी मच गई। एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला, जबकि दूसरा युवक इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज के तुमडीबहार इलाके में जंगल की ओर जा रहे थे, तभी अचानक 4 भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। एक युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
वहीं दूसरे युवक पर चार भालुओं ने हमला कर दिया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और बचाव के लिए चीख-पुकार की। उसकी आवाज सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गए।
हमले में युवक घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी लाया गया। यहां उसका इलाज किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जंगल क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story