छत्तीसगढ़

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर 8 मई को तिल्दा में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Shantanu Roy
7 May 2025 7:34 PM IST
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर 8 मई को तिल्दा में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस भवन सभागृह में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक ली। अध्यक्षता भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजू शर्मा ने की। बैठक में 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तिल्दा में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने आमजनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं से अपील कि है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 8 मई 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तिल्दा पहुंचकर रक्तदान करें। इस शिविर को सफल बनाएं। रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे किसी की कीमती जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस के वाइस चेयरमेन डॉ. प्रीति नारायण, कोषाध्यक्ष पल्लवी पाण्डेय तथा प्रबंध समिति के सदस्यगण डॉ. सत्यनारायण पाण्डेय, डॉ. श्वेता सोनवानी, स्वतंत्र रहंगडाले, राजू नवरंगे, गजेन्द्र डोंगरे एवं नितिन पाण्डेय उपस्थित रहे।
Next Story