
मेले के आसपास रहने वाले रहवासियों शिकायत कर तत्काल मेला पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
शहर के रइसजादे औऱ नशेड़ियों का हुजूम मेले के आसपास देखे जा रहे
प्रशासन शिकायत की जांच कर तुरंत एक्शन ले, नहीं तो मेले के नाम पर रोज होंगे झमेले
रायपुर। रायपुर शहर की पहचान अब जुआ -सट्टा औऱ नशेडिय़ों से होने लगी है। शहर में पाश कॉलोनियों औऱ दूर -दराज के खेल औऱ सांस्कृितक कार्यक्रम होने वाले मैदानों में मेले के नाम पर जुआ -सट्टा और अश्लील डांस हो रहे है, साथ ही कुछ मेलों में स्टाल के पीछे या कोने में जमकर जुआ -सट्टा होने की शिकायत आसपास के कालोनी के रहवासियों ने शिकायत दर्ज कराई है। जारी शिकायत में हुड़दंग लीला से परेशान रहवासियों ने मांग की है कि बिना किसी सरकारी परमिशन से मेला लगाने से यहां पर गुंडे बदमाशों का अघोषित अड्डा बन गया है।
पत्र में लिखा है कि राजधानी में इन दिनों मेला के नाम परराजधानी के विभिन्न मोदानों में झूला, हैरतअंगेज कारनामे दिखाने के बहाने कुछ औऱ ही खेल दिखाया जा रहा है। मेला के नाम से जुआ सट्टा खुलेआम चल रहा है। लोगों ने जनता से रिश्ता को शिकायत भेजकर बताया कि पुलिस की मिली भगत से वहां पर जमकर जुआ खिलाया जा रहा है। गौरतलब है कि मैदान में राजधानी में कई जगह मेला लगा हुआ है जहां कुछ असामाजिक तत्व जुआ फड़ जमा रहे है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से पुलिस पर भी सवालिया निशान उठ रहे है।
मेले के इर्दगिर्द दिन रात जुआ फड़ सज रहा है। मेले के नाम पर यह जुआ शाम को लगभग 4 बजे से शुरू हो कर अधिक रात तक चलता है। इस खेल के लिए राजधानी के अलग-अलग गांव से कुछ गिरोह बेखौफ होकर पहुंचते है। राजधानी वालों की गाढ़ी मेहनत की कमाई चंद मिनटों में वे लूट कर ले जाते हैं लाखेनगर मैदान मेले में हो रहे जुआ सट्टा को देखते हुए राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौपने का मन भी बया हुआ है। कई नेताओ ने बताया कि मेले में जुआ और सट्टा चल रहा है जिसकी जानकारी प्रशासन को मौखिक रूप दी गई है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब जल्द ही लिखित में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
इस संबंध में लाखेनगर मेला प्रबंधक से चर्चा हुई उनके अनुसार एैसी कोई गतिविधि नहीं हो रही है जुआ -सट्टा नहीं खिलाया जा रहा है, शासन से परमिशन लेने के बाद ही मेला लगाया गया है। प्रशासन जांच भी कर सकती है। आजाद चौक टीआई से इस संबंध में चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि मैं जांच करता हूं यदि इस प्रकार की कोई गतिविधि हो रही है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।





