छत्तीसगढ़
मटर का दाना फेफड़े में फंसने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Shantanu Roy
2 Aug 2025 9:05 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां मटर का दाना फेफड़े में फंस जाने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना जामगांव आर थाना क्षेत्र के ग्राम पौहा की है। मृतक बच्चे का नाम सिद्धांत बालकिशोर बताया गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्धांत घर में मटर खाते हुए मोबाइल देख रहा था। उसी दौरान चाचा ने मोबाइल छीन लिया, जिससे बच्चा घबरा गया और अचानक मटर का दाना उसके गले में फंस गया। पहले तो परिवार को लगा कि बच्चा खांसते-खांसते ठीक हो जाएगा, लेकिन कुछ ही देर में उसकी सांसें अटकने लगीं और उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत बच्चे को बचाने के लिए देशी नुस्खों का सहारा लिया।
किसी ने पीठ थपथपाई, किसी ने सिर नीचे कर झटका देने की कोशिश की, लेकिन कोई उपाय कारगर नहीं हुआ। जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई, तो परिजन बच्चे को लेकर शंकराचार्य अस्पताल की ओर रवाना हुए, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस असामयिक मौत से स्तब्ध है। परिजनों ने बताया कि सिद्धांत काफी चंचल और हंसमुख बच्चा था और पूरे परिवार का लाड़ला था। इस हृदयविदारक हादसे ने बच्चों की देखरेख और खाने के दौरान मोबाइल उपयोग के खतरों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिकित्सकों का भी मानना है कि खाने के दौरान बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए, ताकि उनका ध्यान भोजन पर रहे और इस तरह की दुर्घटनाएं न हों। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है, हालांकि परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।
Tagsदुर्ग हादसामटर फेफड़े में3 साल का बच्चा मौतमटर के दाने से मौतमोबाइल और खाना खतराJamgaon R DurgSiddhant BalakishorPea stuck in lungschild dies eating peasChhattisgarh toddler deathछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





